देश

5 रुपये का लालच देकर की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

दमोह,
जिले में मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी सचिन सेन को पुलिस ने 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए गांव के 20 से अधिक लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की।

सागर रेंज के आईजी ने बताया कि इस दरिंदगी की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने गांव में ही संदिग्धों की तलाश की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ करने के बाद 21 वर्षीय आरोपी सामने आया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी ने बताया कि उसने 5 रुपये का लालच देकर मासूम को सूनसान घर में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं,जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम को भी शाम को होश आने की खबर है। इसके बाद लोगों ने मासूम की सलामती की दुआएं करना शुरू कर दी हैं।

Related posts

ममता-केसीआर ने की थर्ड फ्रंट की घोषणा, बताया देश की जरूरत

राहुल गांधी ने की बीजेपी और RSS की ‘तारीफ’

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में नहीं लगेगा किराया, फ्री होगी पूरी यात्रा

Jeewan Aadhar Editor Desk