देश

महिला अफसर को हुआ जूनियर से प्यार, पत्नी से बोली—अपना पति दे दो—बदले में सारी प्रॉपर्टी ले ले

भोपाल,
एक सरकारी महिला अफसर को अपने से जूनियर सहकर्मी से इतना प्रेम हो गया कि एक दिन वह उसके घर पहुंच गई और उसकी पत्नी से कहा कि मेरी सारी प्रॉपर्टी ले लो और अपना पति मुझे दे दो। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की फैमिली कोर्ट के केस देखने वाली काउंसलर के पास 17 अप्रैल को आया। इस मैटर की काउंसलिंग कर रही काउंसलर सरिता राजानी ने इस मामले के बारे में जानकारी दी।

राजानी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सरकारी विभाग में अहम पद पर पदस्थ 45 साल की महिला सरकारी अफसर के पति की 10 साल पहले मौत हो गई। उसके बाद बहू-बेटे भी उसके साथ तिरस्कार की भावना रखने लगे। ऐसे में उनके साथ काम करने वाले 45 साल के एक सहकर्मी से उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी।

कोरोना वायरस के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन में 25 मार्च से अकेले रहने के दौरान महिला को अपने प्रेमी की कमी खलने लगी तो 17 अप्रैल को प्रेमी के घर ही पहुंच गई। किचन में काम कर रही प्रेमी की पत्नी जब किचन से बाहर कमरे में आई तो हैरान रह गई।

महिला सरकारी अफसर ने वहीं अपने प्रेमी की पत्नी से कहा कि वह सारी प्रॉपर्टी ले ले लेकिन अपना पति उसे दे दे। यह सुनते ही घर में हंगामा मच गया और फिर महिला के बहू-बेटे भी वहां पहुंचे। उसके बाद यह मामला काउंसिलिंग के लिए सरिता राजानी के पास गया।

यह मामला और बिगड़ गया जब पति ने भी अपनी पत्नी से कह दिया कि वह महिला को अकेले नहीं छोड़ सकते। इस पर पत्नी का कहना है कि 14 साल बाद पति ने उसे धोखा दिया है, वह उसे कभी माफ नहीं कर सकती। इसके बाद दोनों पक्षों को लगातार समझाया जा रहा है।

Related posts

आमजन की जेब पर डाका : घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

राहुल का इंटरव्यू प्रसारित करने वाले चैनलों पर आयोग ने दिया एफआईआर का आदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

12th का रिजल्ट 31 जुलाई तक घोषित करे राज्य बोर्ड— सुप्रीम कोर्ट