देश

विधायक और उसका भाई मिला कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली,
कोरोना अब नेताओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक विशेष रवि के भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेष रवि करोल बाग से विधायक हैं।

विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। विशेष रवि से जुड़े हुए लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, साथ ही परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। संपर्क में आए करीबियों को आइसोलेट किया जाएगा।

लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जगहों में से एक है। लागतार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं।

Related posts

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगे हो गए आपके लोन

Jeewan Aadhar Editor Desk

CBI संग्राम में ट्विस्टः अब वर्मा के घर के बाहर मिले 4 संदिग्ध

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk