हिसार

जिन्दल लेडिज वेल्फेयर एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों को वितरित किए सैनिटाईजर

हिसार,
एक ओर जहां कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है तथा लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने को घरों में कैद किए हुए हैं। ऐसे हालातों में अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाने वाले पुलिस कर्मियों को जिन्दल स्टैनलेस हिसार की सामाजिक शाखा जिन्दल लेडिज वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा शहर में सभी पुलिस नाकों पर पुलिस कर्मियों को सेनिटाईजर वितरित किए गए। जिन्दल स्टैनलेस के नेतृत्व में चलने वाली यह सामाजिक शाखा कई सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती रही है। एसोसिएशन की सदस्यों ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचने के लिए ये सेनिटाईजर इसलिए इन तक पहूंचना जरूरी है ताकि ये लोग सुरक्षित अपनी डयूटी देते रहे। सेनिटाईज वितरण के इस कार्यक्रम में योगिता बिन्दलिस, अनिता वर्मा, इरश तिवारी व सुधा मितल मौजूद रही।

Related posts

16 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

सर्व कर्मचारी संघ 24 को करेगा रोष प्रदर्शन : नरेश गौतम

Jeewan Aadhar Editor Desk

पेड़ की वजह से सडक़ दुर्घटना के लिए वन विभाग होगा जिम्मेवार-दुष्यत चौटाला

Jeewan Aadhar Editor Desk