हिसार

सरकारी कर्मचारी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका : सकसं

हिसार,
अक्सर आलोचना झेलने वाले सरकारी कर्मचारी कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में अपने वेतन से सोमवार को 3 बजे तक 67 करोड़ 68 लाख रुपए का योगदान देकर सराहनीय कार्य किया है।
यह बात आज सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, जिला सचिव नरेश गौतम व जिला सह सचिव अशोक सैनी ने एक संयुक्त बयान जारी कर कही। उन्होंने बताया िक यह राशि 93 सरकारी विभागों के 64 प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों से आई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल ऐप प्रयोग की जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी तक अपनी स्वीकृति नहीं दे सके हैं।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि इस राशि में बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों, विश्वविद्यालयों, सहकारी समितियों व पंचायत समितियों आदि के कर्मचारियों का योगदान शामिल नहीं है। उन्होंने बताया कि 93 विभागों में 280585 कर्मचारी हैं जिनमें से सोमवार 3 बजे तक 179687 कर्मचारियों ने ही रिलीफ फंड में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों से अपनी क्षमता अनुसार रिलीफ फंड में शीघ्र आर्थिक सहयोग देने का आह्वान किया है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी विभागों और उनमें कार्य करने वाले कर्मचारी कोरोना महामारी के बीच आवश्यक सेवाओं को अबाधित रूप प्रदान करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग का मैडिकल व पैरा मैडिकल स्टाफ तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण न होने के बावजूद अग्रिम पंक्ति में रहकर कोरोना वायरस को हराने के लिए निडरता से डटा हुआ है। इस लड़ाई में इन विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों की भी अति महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय विभाग के अन्य कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मचारी व सीवर मैन भी मजबूती के साथ सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। पुलिस कर्मचारी भी कोरोना महामारी के बीच लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बिजली कर्मचारी भी सभी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। जनस्वास्थ्य, अग्रिशमन व सिंचाई विभाग आदि विभागों के कर्मचारी भी जुटे हुए हैं।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सभी विभाओं में तैनात ठेका कर्मचारी भी इस महामारी में अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से सभी विभागों के कर्मचारियों के बकाया वेतन का तुरंत भुगतान करने और स्वास्थ्य विभाग में तैनात सभी कर्मचारियों को संपूर्ण सेफ्टी किट मुहैया करवाने की मांग की है।

Related posts

हिसार में मसूदपुर पंचायत ने हटाया लॉकडाउन, लिए कई चौकान्ने वाले निर्णय

Jeewan Aadhar Editor Desk

ओमप्रकाश वर्मा सातरोड़ सर्वसम्मति से बने यूनिट प्रधान

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर के दो शिक्षक भाटिया व कुंडू सेवानिवृत

Jeewan Aadhar Editor Desk