हिसार

रवि जाट ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल

ट्रक पलटने से घायल हुए दो लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता रवि जाट ने पहुंचाया अस्पताल

हिसार,
मंगलवार रात्रि लगभग 11 बजे बजरी से भरा एक ट्रक फव्वारा चौक के पास पलट गया जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि ट्रक की चपेट में अन्य कोई वाहन चालक या मुसाफिर नहीं आया। पास से ही गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रवि जाट ने जब ट्रक पलटने से हुई जोरदार आवाज को सुना तो वे तुरंत उस और दौड़े। उन्होंने देखा कि ट्रक में सवार दो लोग घायल अवस्था में थे। रवि जाट ने तुरंत उन लोगों को ट्रक से बाहर निकाला और हस्पताल पहुंचाने के लिए अन्य लोगों से मदद मांगी। इत्तेफाक से उसी समय वहां पर एक एंबुलेंस आ गई जिसमें उन तीनों ट्रक सवारों को जिसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल था, सिविल अस्पताल ले जाया गया। रवि जाट घायलों के साथ ही अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार लेकर वे अपने घर चले गए। रवि ने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई थी। दोनों घायलों ने उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए रवि का धन्यवाद जताया। रवि ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी प्रकार से घायल व अन्य असहाय व जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चुके हैं। वे मुश्किल में फंसे लोगों की मदद करके केवल अपना इंसानियत का फर्ज निभाते हैं।

Related posts

आदमपुर में दिन में हुआ अंधेरा, किसानों की जागी उम्मीद

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू की ओर से फार्मर फस्र्ट परियोजना के तहत पशु पालकों को दिया गया प्रशिक्षण

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से दुव्र्यहार या हमला करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीआईजी