हिसार

भाविप विवेकानंद शाखा ने किया शपथ ग्रहण समारोह व तीज महोत्सव का आयोजन

हिसार,
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से तीज महोत्सव व शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में रहा प्रथम चरण में तीज का कार्यक्रम व द्वितीय चरण में शपथ ग्रहण और जनरल बॉडी की मीटिंग हुई। प्रथम चरण में तीज महोत्सव का कार्यक्रम मधु गोयल, शाखा महिला प्रमुख की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में महिलाएं व बच्चे आमंत्रित रहे।
दूसरे चरण में नए साल की पीएसटी का शपथ ग्रहण व जो इस वर्ष नए सदस्य बने हैं, उन सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ व गतवर्ष के हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। दूसरे चरण के कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य महिलाएं व बच्चे सपरिवार सादर आमंत्रित किए गए। प्रांत की तरफ से राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन महिपाल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में लॉकडाउन के दौरान जो ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई उन सभी बच्चों को व प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए व सभी को उस दिन फोटो करवा कर फोटो फ्रेम में लगाकर मौके पर ही दिए गए। उसके पश्चात शपथ ग्रहण में जनरल बॉडी की मीटिंग हुई।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की महिलाओं ने हरियाणवी और राजस्थानी संस्कृति की झलक के साथ तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने मंच पर डांस व सिंगिंग एक्ट कर हरियाणवी और राजस्थानी संस्कृति से रुबरू किया। साथ ही गेम में तीज क्वीन, म्यूजिकल चेयर गेम वगैरह खेल कर खूब मस्ती की और महिलाओं ने जमकर धमाल किया। प्रतियोगिता के परिणामों में प्रियंका जिंदल को तीज क्विन घोषित किया गया। हरियाणवी, राजस्थानी दो ड्यूट सोंग्स में प्रथम स्थान इन्दू सिंगला व अन्वी सिंगला ने हासिल किया जबकि मीनू शर्मा, निष्ठा द्वितीय, मधु गर्ग और मधु शर्मा तृतीय रहीं। हरियाली तीज महोत्सव के सफल व मोहक आयोजन की सभी महिला सदस्यों को बधाई दी।

Related posts

कृषि उत्पादन बढ़ाने में भौतिक विज्ञान की भूमिका सराहनीय : प्रो. केपी सिंह

माँ-माँ-माँ पुकारते ही, माँ के दर्शन साक्षात हो

युवक बोला —सैंपल दिया नहीं तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव कैसे आई? अब स्वास्थ विभाग करेगा मामले की जांच