हिसार

नई गाड़ी…तेज रफ्तार…जोरदार टक्कर.. 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

हिसार,
नारनौंद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो दोस्‍तों की मौके पर मौत हो गई। युवक दिल्‍ली से क्रूज गाड़ी लेकर आया था। इसके बाद जमीन देखने के लिए अपने दोस्‍त के साथ जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

नारनौंद उपमंडल के खेड़ी चौपटा पर कार में सवार दो युवकों की बिजली के पोल से सीधी टक्कर हो गई। जिसके कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले कर कर दिए।

गांव हैबतपुर निवासी 21 वर्षीय सन्नी व जींद जिले के बराह गांव के निवासी 24 वर्षीय भीम सिंह उर्फ भोलू दोनों दोस्त वीरवार की सुबह करीब चार बजे सिरसा के नाथूसरी चोपटा जाने के लिए रवाना हुए थे कि खेड़ी चौपटा पर पहुंचते ही उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि बिजली का पोल बीच में से टूट गया और दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया और उनकी पहचान करके इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने मृतक सनी के ताऊ दलेल सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने किया राजनीति से वंशवाद को समाप्त: गायत्री देवी

Jeewan Aadhar Editor Desk

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भेरियां की रीतू को मिला सर्वोत्तम माता का प्रथम पुरस्कार

गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रथम स्थापना दिवस पर हवन-यज्ञ, भंडारे व विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk