हिसार

स्टेज कैरिज स्कीम में रूट बदलाव आदि के लिए बैठकें 1 से 9 जून तक, परमिट धारक आपत्ति व सुझाव दे सकेंगे

हिसार,
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष विवेक पदम सिंह ने बताया कि स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर परमिट संख्या की आवश्यकता तथा मार्ग पर संभावित बढ़ोतरी एवं मार्ग में बदलाव हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठकें 1 से 9 जून के बीच प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण, हिसार के कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। सभी परमिट धारक अपने रूट के लिए निर्धारित दिन बैठक में उपस्थित होकर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकते हैं। इसके उपरांत किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 62, 3 बजे मार्ग संख्या 63 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 64 के संबंध में बैठक की जाएगी। इसी प्रकार 2 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 65, 3 बजे मार्ग संख्या 66 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 67 के संबंध में बैठक की जाएगी। 3 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 68, 3 बजे मार्ग संख्या 69 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 70 के संबंध में बैठक की जाएगी।
इसी प्रकार 4 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 71, 3 बजे मार्ग संख्या 72 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 73 के संबंध में बैठक की जाएगी। 5 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 74, 3 बजे मार्ग संख्या 75 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 76 के संबंध में बैठक की जाएगी। 8 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 77, 3 बजे मार्ग संख्या 78 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 79 के संबंध में बैठक की जाएगी। 9 जून को दोपहर 2 बजे मार्ग संख्या 80, 3 बजे मार्ग संख्या 81 व बाद दोपहर 4 बजे मार्ग संख्या 82 के संबंध में बैठक की जाएगी।

Related posts

मार्केट कमेटी में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के सामने देंगे धरना, ससपा करेगी समर्थन : चावला

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : मूर्ति देवी ने लगाया था दुष्कर्म का झूठा आरोप, अदालत ने महिला को सुनाई कठोर सजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

जवाहर नगर में ताला तोड़ सोने—चांदी के जेवर ले गए चोर

Jeewan Aadhar Editor Desk