हिसार

निर्माण मजदूरों ने फूंका श्रम मंत्री अनूप धानक का पुतला

मोर्चा के आह्वान पर किया क्षेत्र के गांवों का दौरा

हिसार,
निर्माण मजदूर संयुक्त मोर्चा (सीटू) (इंटक) तहसील उकलाना की ओर से 28 व 29 जनवरी को संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर हिसार में श्रम मंत्री के आवास पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के लिए उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा में दो साल से परेशान निर्माण मजदूरों ने श्रम मंत्री अनूप धानक का पुतला फूंका। साथ ही मोर्चा नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इसमें यूनियन जिला कमेटी से जिला सचिव मनोज सोनी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा व यूनियन उकलाना तहसील कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम लितानी, तहसील कमेटी सचिव राजबीर पाबड़ा (इंटक) से जिला प्रधान जोरा सिह सचिव संदीप भुक्कल शामिल रहे।
यूनियन के जिलाध्यक्ष जोरा सिह, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा व जिला सचिव मनोज सोनी ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए बताया कि लॉकडाऊन के दौरान श्रम कानून को संशोधन के नाम पर तोडक़र 44 कानूनों को चार कोड में मर्ज कर दिया गया है। इससे मजदूरों का पूंजीपतियों द्वारा श्रम का शोषण किया जा सकता है। ऐसे कानून बनाने जा रही है केंद्र की सरकार पिछले दो वर्षों से लगातार यूनियन के पदाधिकारी ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से दो बार वार्ता कर चुका है। राज्य श्रम मंत्री रहते अनूप धाणक से भी पहले हमने दो बार वार्ता की थी अब श्रम मंत्री स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद अनूप धानक से दो जनवरी को संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने बातचीत की थी।

Related posts

यात्रियों से मधुर व्यवहार करके ड्यूटी करें कर्मचारी : किरमारा

गैस सिलेंडर में आग लगने पर घबराएं नहीं, धैर्य से काबू पाकर रोक सकते बड़ा हादसा

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम