हरियाणा

स्वामी सदानंद महाराज देंगे प्रत्येक राज्य को 11 लाख रुपए की सहायता, हरियाणा के सीएम को सौंपा चेक

इससे पहले पीएम केयर फंड में दिए थे एक करोड़ पचीस लाख पचीस हजार पाँच सौ पच्चीस

चंडीगढ़,
स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के द्वारा भारत के प्रत्येक मुख्यमंत्री आपदा कोष में ग्यारह लाख की राशि दिया जाएगा। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को प्रणामी मिशन के प्रमुख संत स्वामी सदानंद महाराज ने चेक भेट किया। इससे पहले स्वामी सदानंद महाराज द्वारा प्रधानमंत्री केयर फण्ड में एक करोड़ पचीस लाख पचीस हजार पाँच सौ पच्चीस की अनुदान राशि दे दिया गया था।

स्वामी सदानंद महाराज ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर ऐसे समय में सरकार की मदद करनी चाहिए ताकि सरकार अच्छी मेडिकल सुविधाएं आमजन को दे सके। इसी क्रम में उनके ट्रस्ट ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 11—11 लाख रुपए की सहायता करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को हरियाणा के सीएम को सहायता राशि प्रदान की गई है।

Related posts

कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 की मौत

बीजेपी पर युवाओं को धोखा देने का आरोप

आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज