हिसार

सेवा कार्य महिलाओं का स्वभाविक गुण : मधु शर्मा

हिसार की महिलाएं भी सेवा कार्य में सबसे आगे : एडवोकेट चन्द्रवंशी

हिसार,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयमसेवकों के परिवार की महिलाएं भी सेवा के कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इसी कड़ी में RSS से जुड़े परिवारों की महिलाओं ने गोरखधाम एक्सप्रेस में जाने वाले प्रवासी श्रमिकों एवं यात्रियों को फ़ूड न्यूट्रेशन के पैकेट बांटे। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ABVP के पूर्व छात्र नेता एडवोकेट मनोज चन्द्रवंशी ने बताया कि संघ कोरोना संकटकाल में प्रारंभ से ही सेवा कार्य मे जुटा हुआ है। लोकडाउन के दौरान राशन के पैकेट, मास्क, सेनेटाइजर और फ़ूड न्यूट्रेशन वितरण के रूप संघ के सेवा कार्य चल रहे हैं। एडवोकेट चन्द्रवंशी ने बताया कि इस सेवा कार्य मे जहाँ संघ से जुड़े परिवारों की महिलाएं शामिल हुई वहीं देश व प्रदेश के चर्चित व प्रसिद्ध महिला चेहरे भी सेवा कार्य करते हुए दिखाई दिए।
हरियाणा की कोयल के नाम से मशहूर सुप्रसिद्ध लोक गायिका मधु शर्मा, एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली शिवांगी पाठक, स्कूल संचालिका मानसी मुदगल, सरपंच अंसुल, प्राध्यापिका प्रमिला देवी, सुमन यादव आदि ने सेवा कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि सेवा कार्य महिलाओं का स्वाभाविक गुण है, जो उन्हें जन्मजात प्राप्त है। महिलाएं अपने परिवार व अतिथियों की सेवा तो नित्य प्रति करती ही है, परन्तु घर की दहलीज से बाहर निकलकर जरूरतमंद की सेवा एवं सहायता का एक अलग ही आत्मिक सन्तोष एवं सुख है। न्यूट्रेशन वितरण के कार्यक्रम में डॉ. विवेक मुदगल, संघ के जिला प्रचारक अनिल कुमार, सम्पर्क प्रमुख सतीश वत्स, विभु, हर्षवर्धन, रुद्रप्रिय, कुनाल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

आईजी कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार दिनेश पदोन्नत

Jeewan Aadhar Editor Desk

लगभग डेढ करोड़ की पुुरानी करंसी सहित तीन गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार की चिंता : लगातार पैर पसारता कोरोना, लापरवाह हुए लोग, मंगलवार को मिले 74 नए केस