हिसार

लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर बुधवार को संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम आदमपुर के तहसीलदार अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए संचालक अमित अग्रवाल, पवन बंसल, उग्रसैन, मुकेश कुमार, रामनिवास, विकास आदि ने बताया कि सरकार ने अनलॉक-1 में अनेक संस्थान खोलने की छूट दी है वहीं लाइब्रेरी खोलने की अनुमति दी जाए।

संचालकों ने बताया कि पिछले 80 दिनों से आदमपुर की सभी लाइब्रेरी बंद है। वे घर बैठेे ही बिजली-पानी का बिल और भवन का किराया दे रहे है। सरकार ने रेस्तरां में बैठकर खाना खोने, मंदिर में दर्शन करने सहित अनेक जगह पर जाने की छुट प्रदान की है इसी तरह लाइबे्ररी संस्थान खोलने के आदेश देकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। सरकार अगर आदेश नही देती है तो लाइब्रेरी संचालकों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी मदद की जाए। इन संचालकों का कहना है कि सरकार एक तिहाई शिक्षणार्थियों के साथ लाइब्रेरी खोलने की अनुमति दे सकती है। ज्ञापन मिलते ही आदमपुर के तहसीलदार अशोक कुमार ने कहा कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री के पास भेज दी जाएगी।

Related posts

दलहन फसलें जल संरक्षण के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति में भी करती बढ़ोतरी : कुलपति कम्बोज

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंडलायुक्त चंद्रशेखर ने बैठक करके की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 अप्रैल 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम