जींद

सरकार को खाप का अल्टीमेटम, 1 हफ्ते में हो सोनाली फौगाट की गिरफ्तारी

नरवाना,
बहुचर्चित चप्पल कांड को लेकर बिनेन खाप की बैठक सच्चाखेड़ा में हुई। बैठक में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट व मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह के बीच के विवाद को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों पर विचार किया गया। बैठक में सुल्तान सिंह मौजूद रहे।

बाद में यह तय किया गया कि एक सप्ताह के अंदर सोनाली की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अगले सोमवार से सच्चा खेड़ा में धरना दिया जाएगा। सीएम व डिप्टी सीएम को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुल्तान सिंह के गांव सच्चाखेड़ा में आज हुई बैठक की अध्यक्षता उपप्रधान भगत राम नैन ने की।

Related posts

शराब पीते समय हुआ झगड़ा, दोस्त ने चाकुओं से गोदकर कर दी हत्या

लापरवाही के चलते लाखों कट्टे गेहूं बारिश में भीगा, भंडारण निगम ने खुले में किया गेहूं का स्टॉक

भयानक हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर