उत्तर प्रदेश

UP : बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, 8 पुलिसकर्मी शहीद—6 गंभीर रुप से घायल

कानपुर,
कानपुर के बिठूर में बदमाशों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सीओ और एसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ये घटना शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव की है जहां गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को पुलिस दबिश देने गई थी। फायरिंग में 6 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं।
मुठभेड़ के दौरान सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और बिठूर थाने के प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मियों का रीजेंसी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस विकास दुबे नामक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए विकरू गांव में गई थी। हमलावरों ने छतों से पुलिस पर गोलियां बरसाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों पर सख्त कार्रवाई को निर्देश दिए हैं। वो अपर मुख्य सचिव और डीजीपी के लगातार संपर्क में हैं।

बता दें कि रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। पुलिस की टीम चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरू गांव में दबिश देने गई थी जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जमकर फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान बिठूर थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह समेत कई पुलिसकर्मी को गोली लगी। बदमाश विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस के कई असलहे को भी लूट लिए। एसओ कौशलेंद्र के एक गोली जांघ और दूसरी हाथ पर लगी। इसके अलावा सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, सिपाही शिवमूरत, दरोगा प्रभाकर पांडेय, होमगार्ड जयराम पटेल समेत सात पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं। सेंगर और शिवमूरत के पेट में गोली लगी। दोनों की हालत गंभीर है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स गांव पहुंची और घायलों को लेकर रीजेंसी अस्पताल लाया गया।

जान लें कि इससे पहले बदमाश विकास दुबे थाने में घुसकर राज्यमंत्री और पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की हत्या कर चुका है। एडीजी कानपुर जोन आईजी रेंज, एसएसपी कानपुर समेत कई जिलों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है और कॉम्बिंग जारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Related posts

पटरियों के बीच गिरी 1 साल की बच्ची, ऊपर से गुजर गई ट्रेन, देखें वीडियो

Jeewan Aadhar Editor Desk

41 हजार सिपाही की भर्ती, 22 जनवरी से कर सकते है आवेदन

विकास दूबे की पत्नी ऋचा ने खोली पोल, शहीदों के परिवारों से मांगी माफी