राशिफल

11 जुलाई 2020 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
मेष राशि वालों के लिए 11 अप्रैल का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मेष राशि वालों को आज समय की बर्बादी नहीं करनी है। आज भाग्य आपके साथ है और आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आज अपने कार्यों पर ध्यान दें समय को व्यर्थ खराब ना हाेने दें। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो नौकरीपेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

वृष
आज आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आप कुछ प्रभावशाली लोगों से भी मिलेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है, तो फैसला आपके पक्ष में तय किया जाएगा। परिवार में कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे और उत्सव हो सकता है।

मिथुन
आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा मिलेगा। जिन्दगी के प्रति अपने नजरिये को थोड़ा बदल सकते हैं। इससे आपकी राहें आसान होंगी। आपके सकारात्मक विचार दूसरों को भी फायदा दिला सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे। अपने आपको और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम जारी रखें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। पीपल के पेड़ में घी का दीपक जलाएं, सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क
नौकरी में परेशानी हो सकती है. रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है. जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है. ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए. अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है. दौड़-भाग रहेगी. कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. नींद की कमी रहेगी. सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है. शनिवार को नए प्रयोग से आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन दूसरो के मतों का भी ध्यान रखें।

सिंह
आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा ही बिजी रह सकते हैं। नजदीकी रिश्तों में किसी बात से खटास आ सकती है। आपको सबके साथ प्रेम-भाव बनाकर रखना चाहिए। एकतरफा प्यार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के किसी काम में आपको बार-बार कोशिशें करनी पड़ सकती है। बच्चों को अपने प्रोजेक्ट के लिये माता-पिता से हेल्प मिल सकती है। गाय को रोटी खिलायें, कोशिशें कामयाब होंगी।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है लेकिन आज आपकी राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। इसलिए आपको आज गुस्सा करने से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपको आज बहस नहीं करनी चाहिए। आज बहस परिजनों के साथ विवाद का कारण बन सकती है तनाव दे सकती है। अच्छी बात यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। अचल संपत्ति से आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में अचानक से कुछ बदलाव आ सकते हैं। आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना आपके लिये कारगर साबित होगा। आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें। किसी जरूरी व्यक्ति का फोन आ सकता है। जल्दीबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नये शादी-शुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना चाहिए। पीपल के पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, स्वास्थ्य में सुधार बना रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आप अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी और परिणाम संतोषजनक रहेगा। आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आप कला और साहित्य की ओर आकर्षित हो सकते हैं और जो लोग इन क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। आज यात्रा संभव है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी और आय के नए रास्ते भी खोलेगी। आप अपने परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

धनु
धनु राशि वालों के लिए 11 जुलाई का दिन सामान्य योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी आपकी जितनी भी रुके हुए कार्य हैं आज उन पर काम करने का समय है। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में आशीर्वाद के योग भी बने हुए हैं माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए माता-पिता के आशीर्वाद से आप के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं में सचेत रहना होगा सावधानी बरतनी होगी।

मकर
आज अपने कार्यों की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बचे हुए काम को पहले करने में ही आपकी भलाई है। सीनियर से किसी प्रोजेक्ट को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको इससे बचकर रहना चाहिए। बिजनेस में आपको अपने सहयोगी के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए। पैसों के मामले में पार्टनर से सलाह लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। आज के दिन मन्दिर में काले तिल का दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कुंभ
आज आपका दिन अच्छा रहेगा चन्द्र मंगल आपके द्वितीय भाव में विराजमान होंगे इससे आपको अपने कार्य व्यापार व्यवसाय अच्छा धन प्राप्त होगा। आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी आप अपने वर्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं और यह बदलाव होना अच्छा ही रहेगा। आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है। इस बार रोमांटिक लाइफ वैसी ही होगी जैसी आप चाहते हैं।

मीन
आज का दिन बड़ा ही खास रहने वाला है। ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस में तरक्की होनी तय है। दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे। प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर पर आपकी शादी की बात फिक्स हो सकती है। पैसों के मामले में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे।

Related posts

19 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 नवम्बर 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 May 2024 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में इन 5 राशियों को मिलेगी हर कार्य में सफलता, किस्‍मत देगी साथ, जानें 12 राशियों का राशिफल