फतेहाबाद

अलीपुर बरोटा व अग्रवाल कॉलोनी रतिया क्षेत्र कंटेनमेंट जोन मुक्त, साथ लगता क्षेत्र भी बफर जोन मुक्त

रतिया,
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि अग्रवाल कॉलोनी रतिया व गांव अलीपुर बरोटा में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार निर्धारित अवधि में कोई कोरोना के फैलाव प्रभाव संबंधी मामला सामने नहीं आया है। इसी आधार पर उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है तथा साथ लगते क्षेत्र को भी बफर जोन मुक्त किया गया है। उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि जिस प्रकार से निर्धारित 28 दिन की अवधि में उन्होंने पुलिस व प्रशासन की टीम का सहयोग दिया है, उसी प्रकार आगे भी कोविड-19 से बचाव के लिए जारी प्रशासनिक हिदायतों की अनुपालना व सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल कॉलोनी रतिया व गांव नकटा में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने पर प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया था, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन अनुसार निर्धारित अवधि पूरी होने पर प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन मुक्त घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र के कंटेनमेंट मुक्त होने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के साथ लगते क्षेत्र को भी बफर जोन मुक्त कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि उक्त क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत अभी एक मेडिकल टीम की तैनाती रहेगी। यह टीम 14 दिन तक यहां तैनात रहेगी और इस दौरान होने वाली स्वास्थ्य गतिविधियों की रिपोर्ट देगी। स्वास्थ्य विभाग की इस टीम में मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट व एएनएम को शामिल किया गया है और यह टीम इंफ्लयुंजा व बीमारी आदि मरीजों का इलाज करेगी।

Related posts

सरकारी स्कूल में बिना अनुमति के नाबालिग छात्र—छात्राओं के बीच शूटिंग पर बवाल, उपायुक्त ने बैठाई जांच

जिला में सभी राजकीय पशु हस्पतालों में स्थापित होंगी पशु स्वास्थ्य कल्याण समिति

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के संक्रमण से बचाव बारे किए गए प्रबधों की समीक्षा की