उत्तर प्रदेश

विकास दुबे का अंतिम संस्कार, पत्नी और करीबी रिश्तेदार रहे मौजूद

कानपुर,
गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार हो गया है। विकास दुबे के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। इससे पहले उसके शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी की गई।

8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विकास दुबे के शव को उसके बहनोई लेने पहुंचे। अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया।

बता दें कि यूपी के मोस्टवॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया। विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था। यूपी पुलिस को उसकी कानपुर गोलीकांड की घटना के बाद से ही तलाश थी। विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

Related posts

72 की उम्र में 3 बदमाशों पर भारी पड़े रिटायर्ड मेजर

Jeewan Aadhar Editor Desk

विधानसभा में बोले CM योगी- मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता और इसका मुझे गर्व है

खाकी वर्दी हुई दागदार, दारोगा ने रिवॉल्वर के बल पर किया रेप