उत्तर प्रदेश

निर्लज्ज मीडिया : अंतिम संस्कार के दौरान विकास दुबे की पत्नी पर की सवालों की बौछार, जवाब मिला—’पहले मरवा दिया उसके बाद झूठ बोलते हो’

कानपुर,
मीडिया ने निर्लज्जता की हदें भी पार कर दी। कुछ देर पहले ही विधवा हुई औरत पर उस समय सवालों की बौछार कर दी, जब उसके सामने पति की चिता जल रही थी। मीडिया के सवालों पर गैंगस्टर विकास दुबे के भैरोघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी रिचा दुबे भड़क उठी। मीडिया पर भड़ास निकालते हुए विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने कहा- पहले मरवा दिया उसके बाद झूठ बोलते हो। मीडिया के लोग जब सवाल पूछने के लिए रिचा दुबे के पास गए तो रिचा ने चिल्लाते हुए कहा- पहले उसे मरवा दिया अब उसके बाद सब मिलकर झूठ बोल रहे हैं।

विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया के लोगों पर रिचा दुबे ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। और इसके बाद पत्रकारों ने जब सवाल पूछा कि क्या विकास दुबे का एनकाउंटर सही हुआ, तो उसके जवाब में कहा जिसने गलती करी उसको सजा मिलेगी…। एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या विकास दुबे के साथ सही हुआ, तो उसने सीधे कहा हां सही हुआ।

बता दें कि, कानपुर हैलट पोस्टमार्टम हाउस में विकास दुबे का बहनोई शव लेने आया था, लेकिन इस दौरान उसने किसी से भी कुछ बात नहीं की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि विकास दुबे को 3 गोली सीने में लगी थीं।

विकास दुबे की मौत पर विकास के पिता रामकुमार दुबे ने कहा है कि “हमें किसी ने बताया कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। (सवाल-क्या आप उसके अंतिम संस्कार पर जाएंगे?) मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं। हमारा कहा वो मानता तो आज इस दशा को क्यों प्राप्त होता। उसने हमारी कभी मदद नहीं की”।

बता दें कि विकास दुबे की मां सरला दुबे ने भी अपने अपराधी बेटे का शव लेने से इंकार कर दिया है। विकास की मां ने तो कानपुर आने से ही इंकार कर दिया है। वह अभी भी लखनऊ में ही है। वह बेटे के एनकाउंटर के बाद मीडिया के सामने भी नहीं आई।

Related posts

यूपी में नहीं थमा अभी मौसम का कहर, मौसम विभाग ने यहां जारी किया अलर्ट

योगी सरकार ने पेश किया यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट

Jeewan Aadhar Editor Desk

अमिताभ बच्चन को ‘जनता’ ने बुरी तरह से हराया, दीक्षा और उर्वशी का नहीं चला जादू