हिसार

आदमपुर—हिसार बस सेवा आरंभ, जानें टाइम—टेबल

आदमपुर,
आदमपुर—हिसार के लिए अग्रोहा तथा ग्रामीण रुट से चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोडवेज विभाग ने पुन: आरंभ कर दिया है। कोरोना संक्रमण के चलते इन बसों का संचालन पिछले काफी समय से बंद पड़ा था। बसों के संचालन आरंभ होने से आमजन को काफी राहत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, आदमपुर से हिसार के लिए सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर लाडवी होकर, 7 बजकर 45 मिनट पर अग्रोहा से होकर अग्रोहा से होकर हिसार, 11:15 पर लाडवी से हिसार, शाम 4:15 बजे जगाण होकर हिसार के लिए बस सेवा बहाल की गई है।

इसी तरह हिसार से आदमपुर के लिए सुबह 9:30 बजे हिसार—अग्रोहा—आदमपुर, इसके बाद ​दोपहर 3 बजे हिसार—जगाण—आदमपुर, शाम 5:30 बजे हिसार—अग्रोहा—आदमपुर, शाम 6 बजे हिसार—जगाण—आदमपुर तथा शाम 6 बजे ही हिसार—काजला—आदमपुर की बस सेवा आरंभ कर दी गई है।

Related posts

गांव-गांव जाकर हिसार से तलवंडी राणा वैकल्पिक मार्ग के लिए समर्थन ले रही रोड संघर्ष समिति

पीएम का लॉकडाऊन बढ़ाने का निर्णय सही, बनभौरी धाम ट्रस्ट करेगा हर तरह का सहयोग

31 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम