फरीदाबाद

सिलेंडर फटने से 2 भाईयों की दर्दनाक मौत, पिता की आंखों के आगे हुआ हादसा

फरीदाबाद,
सेक्टर 6 में केआर कंपनी में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा गैस पाइप लाइन की रिपेयर करते वक्त हुआ। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम अधिकारी और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

यह हादसा फरीदाबाद के सेक्टर छह स्थित एसपीएल कंपनी के सामने प्लॉट नंबर 20 में हुआ। जहां गैस लीक होने पर लीकेज देखने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। इस दौरान मकैनिक ने अपने 20 साल और दूसरे 22 साल के बेटे को पाइप लाइन ठीक करने के लिए लगा दिया। इसी बीच पाइप लाइन चेक करने के दौरान सिलेंडर फट गया और दोनों की मौत हो गई।

Related posts

ज़रा बच के ! हरियाणा में मिला डेल्टा प्लस का पहला केस

6 साल की बच्ची से दुष्कर्म..आरोपी को भीड़ ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

परिजन बने प्रेम में बाधा तो प्रेमी—प्रेमिका ने काट दिए एक—दूसरे गले