हिसार

लाइब्रेरी व कम्प्यूटर सेंटर को सरकार दे राहत, बच्चों को मिले सेंटर में आने की अनुमति

आदमपुर (अग्रवाल)
लाइब्रेरी व कम्प्यूटर सेंटर पिछले 4 माह से बंद पड़े है। कई सेंटर तो बंद हो चुके है और कुछ बंद होने के कगार पर है। पिछले दिनों लाइब्र्रेरी संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम आदमपुर के तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा था।

आदमपुर के लाइब्रेरी व कम्प्यूटर सेंटर संचालकों का कहना है कि सोशल डिस्टैंस के साथ सरकार ने बस सेवा सहित अनेक सुविधाएं शुरू कर रखी है उन्हें भी सोशल डिस्टैंस के साथ खोलने की अनुमति दे ताकि वे भी अपना गुजारा कर सके। इस समय अगर सेंटर खोलते भी है तो वैसे भी कम संख्या में बच्चे आएंगे। संचालकों का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Related posts

कोरोना के फैलाव को हर हाल में रोकना होगा : श्रीकांत योगी

हिसार जिले के चारों टोल रहे फ्री, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Jeewan Aadhar Editor Desk

विकास नगर में ग्रीन बेल्ट को लेकर विवाद, एक पक्ष बोला अवैध कब्जा हो रहा है—दूसरा बोला रजिस्ट्री है उनके पास