हिसार

गौपुत्र सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार

गौपुत्र सेना गोवंश के साथ-साथ समस्त प्राणियों व राष्ट्र की सेवा को समर्पित संगठन : रमेश

हिसार,
यहां के केंद्रीय कार्यालय में गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र रमेश कुमार के निर्देशानुसार नई नियुक्तियों की सूची जारी की गई है।
नई नियुक्तियों के तहत गौपुत्र सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनील मालवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अजय बाना (ऐलनाबाद, हरियाणा) व अशोक राठी (हिसार), राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की सुनील क्रांतिकारी (हिसार, हरियाणा), राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेवारी केतन शर्मा (बुरहानपुर, मध्यप्रदेश), राष्ट्रीय महासचिव आचार्य उपेन्द्रा (अहमदाबाद,गुजरात) राष्ट्रीय सचिव की अमरराम (कटक,ओडिशा), राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की ज्योति प्रकाश कौशिक (हिसार), राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी गुरमेश बिशनोई (हिसार), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष/सरंक्षक की कुलभूषण शर्मा (हिसार, हरियाणा), राष्ट्रीय मार्गदर्शक विजय मारवाड़ी (बरनाला,पंजाब) राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट शीतल कुमार (हिसार, हरियाणा), राष्ट्रीय सलाहकार अजीत दांगी व सतपाल शर्मा (हिसार, हरियाणा), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष दुबे (ललितपुर, उत्तर प्रदेश) तथा प्रदीप रंगा (हिसार,हरियाणा) को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर गौपुत्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र रमेश कुमार का आभार प्रकट करते हुए गौमाता की सेवा व राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र रमेश कुमार ने कहा कि गौपुत्र सेना देश के सबसे बड़े गौरक्षक व गौसेवी संगठनों के रूप में पिछले एक दशक से ज्यादा समय से पूरे देश में सेवा कार्य कर रहा गौपुत्र सेना गोवंश के साथ-साथ समस्त प्राणियों व राष्ट्र की सेवा को समर्पित संगठन है।

Related posts

जिला ड्रग कंट्रोलर ने किया औचक निरीक्षण, दवा विक्रेताओं के साथ बैठक कर दी चेतावनी

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, परिवार में पसरा मातम

Jeewan Aadhar Editor Desk

नहर में महिला का शव, पहचान के लिए रखा शवगृह में