भिवानी

केनरा बैंक में दिन—दहाड़े लूट, 1 मिनट 38 सेकंड में दिया घटना को अंजाम

भिवानी,
गांव रिवाड़ा खेडा स्थित केनरा बैंक शाखा से चार नकाबपोश बदमाश डेढ़ मिनट में कैशियर से 5 लाख 78 हजार 935 रुपये लूट कर फरार हो गए। चारों बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे।

तीन हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया जबकि एक युवक कार में ही ड्राइवर सीट पर गाड़ी को स्टार्ट कर बैठा रहा। तीनों युवकों ने 11 बजकर 22 मिनट पर बैंक शाख में प्रवेश किया और आते ही सभी ने जेब से पिस्तौल निकालकर कैशियर, मैनेजर व बैंक क्लर्क पर तान दी और पैसे लेकर चलते बने। सूचना मिलने पर सरपंच के बेटे ने बाइक से बदमाशों की गाड़ी का कुछ दूरी तक पीछा किया लेकिन बदमाश हवाई फायर करते हुए गांव सैय की तरफ निकल गए। डीएसपी व एसएचओ ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

भिवानी से भाजपा विधायक और उसकी बेटी का दोबारा सैम्पल लिया जायेगा

पेयजल को लेकर पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता कोर्ट में तलब

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली कटघरे में, संघ ने लगाया करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप