देश

अस्पताल में लगी आग, 8 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद,
एक निजी अस्पताल में आग लगने से अफरा—तफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अस्पताल में काफी संख्या में मरीज दाखिल है। इस अस्पताल में कोरोना का भी उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है ये सभी मरीज कोराना पॉजिटिव थे। श्रेय अस्पताल में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी। 3 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने 4 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया। आग जब लगी उस समय आईसीयू में 10 कोरोना मरीज थे, जबकि पूरे हॉस्पिटल में 49 कोरोना मरीज थे। इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई है।

Related posts

नंदीग्राम संग्राम ममता बनर्जी 1956 वोट से हारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

जेल से निकलते ही साइको ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

राजनाथ सिंह के पैर में लगी चोट