फतेहाबाद

हादसा : तेज बस ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रविवार सुबह जाट धर्मशाला के सामने राजस्थान रोडवेज की एक बस ने बाइक सवार पुलिस कर्मचारी को कुचल दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार किसान और विभिन्न कर्मचारी संगठन मांगों को लेकर सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं। इसी आंदोलन में 52 वर्षीय ईएसआई कृष्ण कुमार की ड्यूटी लगी हुई थी। कृष्ण कुमार सिक्युरिटी ब्रांच में ड्यूटी लगी हुई थी।

सुबह साढ़े नौ बजे कृष्ण कुमार पहले सिटी थाना में आए और यहां से बाइक पर सवार होकर पटवार भवन के लिए रवाना हुए। जैसे ही पटवार भवन की तरफ जाने के लिए रवाना हुए तो हिसार की तरफ से तेज गति से आ रही राजस्थान की बस ने बाइक चालक कृष्ण को कुचल दिया।

बस की स्पीड इतनी अधिक थी कि कृष्ण की बाइक को कई दूर तक घसीटकर ले गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

इस दौरान पास में अनेक पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर खड़े थे। पुलिस कर्मचारी मौके पर आए और घायल कृष्ण को संभाला। एंबुलेंस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

10 युवाओं ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत की जड़

Related posts

मुहंखुर व गलघोटू टीकाकरण अभियान के तहत 3 लाख 50 हजार पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण : डीसी बांगड़

Jeewan Aadhar Editor Desk

व्हीकल चैकिंग के दौरान दो बाइक सवारों से पकड़ा 20 किलो कचरा डोडा पोस्त

पोर्नोग्राफी ने तबाह कर दी डॉक्टर दंपत्ति की वैवाहिक जिंदगी

Jeewan Aadhar Editor Desk