गुरुग्राम

मौत अपनी तरफ खींचकर ले गई धीरज को

सोहना,
कहा जाता है मौत का समय और स्थान निश्चित होता है। ऐसा ही वाक्या जखोपुर में देखने को मिला। यहां एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा उस समय हुआ जब बहन-भाई गली में खेल रहे थे।

दोनों बच्चे पकड़न—पकड़ाई जैसा खेल खेल रहे थे। तभी पड़ोस में लगे एक कूलर को छूने से 11 वर्षिय धीरज को बिजली के करंट ने पकड़ लिया। भाई को करंट लगा देख 13 वर्षीय बहन पूनम ने छुड़ाने का प्रयास किया तो वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों के सोहना के एक निजी हसपताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। वहां उपचार के दौरान धीरज ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची सोहना सदर थाना पुलिस ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है।

Related posts

मानवता हुई तार—तार, थाने में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा—SHO व ASI सस्पेंड

Jeewan Aadhar Editor Desk

30—40 झु​ग्गियों में लगी आग, दमकल की गाड़िया पहुंची मौके पर

गुरूग्राम में 24 को होगा स्टुडेंट्स-पुलिस कैडेट कार्यक्रम