हिसार

1 दिन के इंस्पैक्टर सीताराम बिश्नोई की अनूठी रिटायरमैंट

आदमपुर (अग्रवाल)
सिपाही से भर्ती होकर 38 वर्षों से पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा करने वाले उपनिरीक्षक सीतराम बिश्नोई के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर एस.पी. गंगाराम ने कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। सुबह पदोन्नति के बाद शाम को 38 साल की सेवाकाल के बाद वे रिटायर हुए।

आदमपुर शिव कालोनी निवासी सीताराम बिश्नोई 1 सितम्बर 1982 को सिपाही के पद पर नियुक्त हुए थे। करीब 5 साल पहले ए.एस.आई. से सब इंस्पैक्टर के पद पर पदोन्नत हुए थे। रिटायमैंट के दिन एस.आई. से इंस्पैक्टर बने सीताराम कुछ माह से हिसार महिला थाने में तैनात थे। सीताराम को इंस्पैक्टर बनाए जाने पर एस.पी. गंगाराम पूनिया ने उनके कार्यों की सराहना की। एस.पी. ने कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महिला थाने से अधिकारियों व कर्मियों द्वारा विदाई दी गई। हिसार की डी.एस.पी. भारती डबास, महिला थाना प्रभारी सुनीता व अन्य पुलिस कर्मियों ने बधाई देते हुए लंबी आयु की कामना की।

3 माह पहले हुए थे संक्रमित
इंस्पैक्टर सीताराम बिश्नोई 3 माह पहले 1 जून को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वे 10 जून को स्वस्थ होकर घर लौटे थे। आदमपुर की शिव कालोनी में मंदिर के पास रह रहे रिटायर्ड इंस्पैक्टर सीताराम का कहना है कि सेवानिवृति के बाद अब वे समाजसेवा के कार्यों में भाग लेंगे।

Related posts

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

शस्त्र लाइसेंस का डाटा 29 जून तक ऑनलाइन करवाना अनिवार्य : जिलाधीश

12 मार्च 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम