जींद

शातिर सुनीता : पहले पति से करवाई एक प्रेमी की हत्या..फिर दूसरे प्रेमी से पति को मरवा दिया

नरवाना,
गुड़गांव के सेक्टर-5 से करीब 5 माह पहले लापता हुए सुरेश की उसकी पत्नी सुनीता ने प्रेमी से करा दी थी। प्रेमी ने सुरेश को डुमरखां में अपने ढाबे में बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर गोली मारकर हत्या कर शव को ढाबे में दफना दिया। शुक्रवार को प्रेमी गांव डूमरखां निवासी सुखबीर उर्फ सुक्खी ने खुलासा किया। उधर पत्नी ने भी हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने ढाबे के आंगन में खुदाई करके शव निकाला है। शनिवार को रोहतक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पति से भी करवाई हत्या
सुनीता ने पति सुरेश से भिवानी के गांव बड़ेसरा के व्यक्ति की हत्या करवा दी थी। जिसमें पति जेल चला गया तो सुनीता और सुखबीर के संबंध बढ़ गए। करीब 6-7 माह पहले जेल छूट कर आए पति को इसकी जानकारी हो गई थी। इस पर उसने सुखबीर को पत्नी से दूर रहने की सलाह दी थी। मूल रूप से रधाना हाल में गुड़गांव सेक्टर-5 निवासी सुरेश टैक्सी चलाता था जबकि उसकी पत्नी सुनीता प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। लंबे समय से बेटे से संपर्क न होने से पिता रधाना निवासी राममेहर ने एक सितंबर को गुड़गाव सेक्टर पांच पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पत्नी सुनीता पर शक जताते हुए कहा कि में जब सुरेश का पता नहीं चला तो उन्होंने सुनीता से उसके बारे में पूछा था। इस पर सुनीता ने बताया था कि कि सुरेश लड़ाई करके कहीं चला गया है।

ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने सुनीता ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सुखबीर से हत्या की बात स्वीकार कर ली। गुड़गांव पुलिस से इनपुट मिलने पर गुरुवार को जींद पुलिस ने ढाबे से सुखबीर को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को डयूटी मजिस्ट्रेट उचाना के बीडीपीओ सोमबीर कादयान की मौजूदगी में पुलिस ने गांव डुमरखां के पास जींद-पटियाला हाइवे के किनारे ढाबे से शव बरामद कर लिया।

सुखबीर ने क्या बताया
सुखबीर ने बताया कि सुनीता से करीब 9 साल पहले से संबंध बने थे। तब वह नरवाना पढ़ने जाता था। वह भिवानी के बड़ेसरा गांव से खरल गुरुकुल में पढ़ने जाती थी। दोनों की डुमरखां बस अड्डे पर मुलाकात होती थी। उसके पति के जेल जाने के बाद वह उससे मिलने ज्यादा मिलने लगा। सुखबीर का कहना है कि सुनीता ने उससे कहा कि ही सुरेश बात कर कहे कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं हैं। इसकी सफाई देने के के लिए डुमरखां बुलवाकर हत्या कर दे। उसने ऐसा ही किया। सुरेश ढाबे पर आया तो दोनों शराब पी। सुरेश जब अधिक नशे में हो गया तो उसने गोली मार दी।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
नरवाना सदर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि सुखबीर की निशानदेही पर सुरेश का शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को रोहतक मेडिकल कालेज में करवाया जाएगा। पुलिस ने सुखी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

फर्जी दस्तावेज के सहारे की 27 साल सरकार नौकरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

जींद की धरती पर लिखा जायेगा 23 जनवरी को एक नया अध्याय, जींद में वर्षों तक याद रखी जायेगी 23 जनवरी

रेप के झूठे मामले में फंसाकर पैसे ऐंठने वाली महिला 50 हजार की नगदी सहित गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk