राशिफल

9 सितम्बर 2020 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। इस समय अपने लक्ष्य व कार्य के प्रति प्राथमिकता रहेगी। कोई भूमि संपत्ति की खरीदारी संबंधी रूपरेखा भी बनेगी। रिश्तों की मजबूती को बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रहेगी परंतु आपसी सहयोग द्वारा समस्या सुलझ भी जाएगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। भाइयों को आपकी भौतिक तथा भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय उत्तम है। नौकरी में ऑफिस का माहौल मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों को भी जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे। नसों के खिंचाव की वजह से पैरों में दर्द रह सकता है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी को हरी दुर्वा चढ़ाएं लाभकारी होगा।

वृष
आप जिन रुके हुए कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे आज वे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। घर की साज सज्जा व सुधार में समय व्यतीत होगा। किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा और वहां पर आपका वर्चस्व भी बना रहेगा। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यवसाय संबंधी कार्य में भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है। संपर्क सूत्र व मीडिया की तरफ से महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार की इज्जत और रुतबा आपकी वजह से और भी ऊंचा होगा। शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव होगी। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग पर्पल होगा। आज आप बहते हुए जल में हरी मूंग प्रवाहित करें लाभकारी होगा।

मिथुन
किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता बनी रहेगी जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों का साथ भाग्योदय कारक साबित होगा तथा कोर्ट केस में भी स्थितियां आपके पक्ष में होने के योग बने हुए हैं। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक निवेश संबंधी निर्णय काफी सोच समझकर ही लें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति भी काफी बेहतर हो जाएगी अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो अभी उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। घुटनों व टांगों में दर्द की समस्या रह सकती हैं। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गाय को हरी दुर्वा खिलाए लाभकारी होगा।

कर्क
परिवार के साथ घर संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। आप व्यवसाय तथा पारिवारिक जीवन में बेहतरीन तालमेल बिठाकर रखेंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें। किसी रिश्तेदार या मित्र से भी गलतफहमी उत्पन्न होने से मन व्यथित रहेगा। व्यवसाय में धन संबंधी मामलों व योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उत्तम समय है परंतु अत्यधिक सावधानी रखने की भी आवश्यकता है। राजकीय कार्य सफलता व सुगमता से संपन्न होते रहेंगे। नए मित्र बनेंगे जो आपको व्यवसाय में विशेष फायदेमंद होंगे। शुगर लेवल बढ़ सकता है। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं लाभकारी होगा।

सिंह
दिन की शुरुआत ही बहुत सुखद रहेगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफल बनाएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी। ज्यादा रोक टोक की वजह से बच्चे विद्रोही हो सकते हैं। युवाओं को रोजगार के नए अवसर पर मिलेंगे जिसकी वजह से उनके अंदर आत्म विश्वास उत्पन्न होगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। वक्त से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। किसी किसी समय आकारण ही मानसिक तनाव रहेगा। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप गाय गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा।

कन्या
दिन संपत्ति दायक रहेगा। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने नजदीकी लोगों के साथ भेंट मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। अधिकतर काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिसकी वजह से मन में संतोष रहेगा। सरकारी काम में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी ना करें अन्यथा पेनल्टी देने जैसे स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में भी कुछ गलतफहमियां बढ़ेंगी। किसी प्रकार के धन संबंधी नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। पैर या एड़ी में दर्द की शिकायत रहेगी। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें लाभकारी होगा।

तुला
आपकी परेशानियों में नजदीकी रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग रहेगा जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन उत्तम है। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। चचेरे भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। नौकरी पेशा स्त्री वर्ग को विशेष रूप से कोई उपलब्धि प्राप्त होगी तथा उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। एग्रीकल्चर से जुड़ी लोग अपना अनुभव ठीक तरीके से इस्तेमाल करें। तनाव की वजह से सिर दर्द माइग्रेन की समस्या रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग हल्का हरा होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

वृश्चिक
लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। बीमा निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। कहीं से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक पक्ष में बहुत अधिक सुधार नहीं होगा। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब व रुकावट के कारण मूड खराब रह सकता है। शत्रु और विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। किसी एम.एल.ए. या राजनेता से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गर्मी जनित रोगों से कुछ परेशानी रहेगी। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग सिंदूरी होगा। आज आप हल्का लाल होगा। आज आप विल्वपत्र से लक्ष्मी जी का अर्चन करें लाभकारी होगा।

धनु
आप अपने आसपास की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर आत्म केंद्रित होने का प्रयत्न करेंगे, जिससे आपको काफी शांति व तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन खुश रहेगा तथा नए काम की शुरुआत की योजनाएं बनेंगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिक ध्यान केंद्रित करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम की शुरुआत संबंधी योजनाएं बनेंगी। कैरियर संबंधी किसी योजना को स्थगित करना पड़ सकता है। घर परिवार आपकी तरक्की से खुश रहेगा। छोटे भाई के जीवन में आज आप अहम भूमिका निभाएंगे। सोने में निवेश फायदा देगा। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप तीर्थ में जाकर अपने पितृों का तर्पण करें लाभकारी होगा।

मकर
आज आपको अपने काम का पूरा मेहनताना प्राप्त होगा। लोगों से भेंट मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी तथा आय में भी वृद्धि होगी। यह समय आत्म अवलोकन और धन संबंधी मामलों का आंकलन करने का है। तुरंत निर्णय लेकर अपने काम शुरू करें। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है उसका सम्मान करें। थोड़ा सा कंफ्यूजन आपकी क्षमता को कम कर सकता है। प्रेम संबंधों में रोमांटिक माहौल बना रहेगा। किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप गरीब को वस्त्र प्रदान करें लाभकारी होगा।

कुंभ
आपकी आदतों व दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। बीमा निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल है। कारोबार में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी लेकिन आप हर मुश्किल व परेशानी का हल विवेकपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। जब तक आप खुद के ख्यालों की दुनिया से बाहर नहीं आएंगे जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। पति पत्नी में चली आ रही गलतफहमिओं का निराकरण हो जाएगा और संबंध पहले की तरह मधुर हो जाएंगे। आज आपका भाग्यांक 6 होगा। शुभ रंग हल्का नीला होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

मीन
आज आप बुद्धि बल व चतुराई से एक एक समस्या का समाधान बहुत ही आसानी से प्राप्त करेंगे और आपको अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष रहेगा। विनम्रता व सौम्यता से फंसा हुआ पैसा निकालने में भी सफलता हासिल होगी परंतु कोई जलन की भावना से आपकी आलोचना व निंदा कर सकता है। अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। व्यवसाय व्यापार तथा कारोबार में नए नए तरीकों को अपनाना जरूरी है और आप अपनी मेहनत द्वारा सफलता भी हासिल करने में समर्थ रहेंगे तथा जिंदगी की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय संतोष कारक है। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों की वजह से मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सर्वाइकल व कंधों में दर्द रहेगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हरा होगा। आज आप गाय को रोटी खिलाएं लाभकारी होगा।

Related posts

राशिफल: 02 मार्च 2018, शुक्रवार

राशिफल: 30 मार्च 2018, शुक्रवार

12 मार्च 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल