हरियाणा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जेल जाना चाहते हैं..ये अच्छी बात है—अनिल विज

चंडीगढ़,
अनिल विज को बेवाक टिप्पणी करने के लिए पहचाना जाता है। अब उन्होंने सूबे के पूर्व मुखिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तलख टिप्पणी करते हुए किसानों के मसले पर नसीहत भी दे दी।

अनिल विज ने कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस मसले पर जेल जाना चाहते हैं तो अच्छी बात है। क्योंकि राजनीति सिर्फ एसी कमरों में बैठकर नहीं होती। अगर वो जेल जाते है तो लोगों को भी तो पता लगना चाहिए कि हुड्डा उनके हितैषी हैं। विज ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने किसानों के हित में कौन से बड़े कदम उठाए हैं।

इस दौरान किसानों के प्रोटेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि सरकार हर तरह से सजग है, चाहे किसानों का प्रोटेस्ट हो या फिर फसलों की खरीद। इसके अलावा किसानों और पुलिस के बीच 10 तारीख को हुए टकराव के मसले पर भी विज ने कहा कि इस मुद्दे पर बातचीत की जरूरत नहीं है, किसानों ने प्रोटेस्ट किया वह उनका अधिकार था।

Related posts

हादसे के बाद जागा प्रशासन..अब जुटा कमियों को दूर करने में

मानेसर बना पुलिस जिला, प्रदेश में पुलिस जिलों की संख्या बढ़कर हुई 24

क्रमिक अनशन पर बैठकर गरजी आंगनवाड़ी महिलाएं, गीतों में दर्शाया रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk