पंचकूला हरियाणा

सम्पत नेहरा को कोर्ट ने भेजा 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, कई बड़े खुलासे होने की संभावना

पंचकूला,
छात्र से गैंगस्टर बने संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस ने पंचकूला जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने नेहरा को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। संपत को भारी पुलिस सिक्योरिटी के बीच पंचकूला जिला अदालत में लाया गया था।

संपत नेहरा पर सलमान खान को मारने के लिए रैकी करने का आरोप है। वहीं पंचकूला में दीपक नामक कैदी को पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर ले जाने का मामला दर्ज है। संपत ने पिछले साल 16 जून को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में पुलिस वालों पर हमला कर दीपक को भगाया गया था। आरोप है कि संपत नेहरा ने अपने तीन साथियों के साथ दीपक को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला किया था। दीपक संपत का दोस्त है। पुलिस दीपक को एमआरआई करवाने के लिए पंचकूला अस्पताल में लेकर आई थी। उसके साथी पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर दीपक को छुड़ा ले गए थे।

6 जून को IG सौरभ सिंह व DIG सतीश बालन के नेतृत्व में लारेंस बिश्नोई गैंग के वांछित अपराधी सम्पत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार कर की बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी। इस गैंगस्टर ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ राज्यों में आंतक मचाया हुआ था। यह अपराधी दर्जनों हत्याओं, लूट, फिरौती, सुपारी लेकर हत्या करना, हत्या का प्रयास जैसे संगीन अभियोगों में वांछित है तथा करोड़ो रुपए की सुपारी लेकर हत्या करना इसका मुख्य पेशा है।

उक्त कुख्यात गैंगस्टर संपत द्वारा विभिन्न राज्यों में कई वारदातों को अन्जाम दिया गया है। संपत ने अपने साथियों के साथ मिलकर INLD के Ex. MLA के भाई को मारने का भी प्रयास किया था। इसके अतिरिक्त उक्त अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अश्वनी कुमार जिसके चंडीगढ़ में कई मेडिकल स्टोर हैं से तीन करोड़ कि फिरौती की मांग की थी, जिस पर चंडीगढ़ सेक्टर 3 पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हैं।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया प्रदेश में गणतंत्र दिवस

अब चालान भरा जायेगा मौके पर—नहीं होगा समय खराब

प्यार का दुश्मन बना जमाना तो प्रेमी—प्रेमिका ने चुना मौत का रास्ता