हिसार

रिटायर कर्मचारी अपनी मांग को पूरा करवाए बिना पीछे नहीं हटेंगेे : देशबंधु सोफत

एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों की भूख हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी

हिसार,
एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर रोडवेज सेवानिवृत कर्मचारियों की भूख हड़ताल व धरना रविवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया। आज भूख हड़ताल पर शेर सिंह डाबड़ा बैठे। भगवान परशुराम समिति के संस्थापक योगेंद्र शर्मा ने जूस पिला कर क्रमिक अनशन पर बैठे रणबीर सिह को उठाया तथा शेर सिंह डाबड़ा को फूल माला पहनाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया। उन्होंने रोडवेज प्रशासन से रिटायर कर्मचारियों को तीसरे एसीपी का लाभ देने की मांग को तुरंत पूरा करने की अपील की। क्रमिक भूख हड़ताल व धरना की अध्यक्षता ईश्वर सिंह ने की।
धरना को संबोधित करते हुए रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि रोडवेज प्रशासन यदि रिटायर कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
धरना की अध्यक्षता करते हुए ईश्वर सिंह ने कहा कि रिटायर कर्मचारी अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। देशबंधु सोफत ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी अपनी मांग को पूरा करवाए बिना पीछे नहीं हटेंगे और संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। धरना पर धर्मपाल शर्मा, दिवान सिंह, घीसाराम, योगेंद्र व चंद्रभान आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

व्यापारी व उद्योगपतियों को तंग कर रहे आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी : बजरंग गर्ग

निजी अस्पतालों में ओपीडी रही बंद, लोगों ने विरोध के तरीके को बताया गलत

गुजरात और हिमाचल की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Jeewan Aadhar Editor Desk