हिसार

किसान सभा रविवार से निकालेगी गांवों में जत्थे

5 नवम्बर को रास्ते बंद रखकर 9 को करनाल में चुनौती देंगे

हिसार,
किसान सभा के राज्य पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पृथ्वी-प्रभात भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने की। बैठक में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर चर्चा करते हुए आगामी आंदोलन की घोषणा की गई। आंदोलन के तहत 1 से 9 नवम्बर तक गांव-गांव में किसान जत्थे चलाये जाएंगे। 5 नवम्बर को 4 घंटे के लिए रास्ते बंद करेंगे। 9 नवम्बर को हरियाणा के सभी किसान संगठन करनाल में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को चुनौती देंगे। 26-27 नवम्बर को दिल्ली चलो का आह्वान किया जाएगा।
किसान सभा के राज्य सचिव सुमित सिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों की मांगों को अनुसना कर तानाशाही का परिचय दे रही है। किसानों की दैनिक खरीद से सम्बंधित व अन्य समस्याओं को हल नहीं किया जा रहा और आंदोलन को मजबूर किसानों पर मुकद्में बनाये जा रहे है परंतु अब किसान कृषि कानून रद्द न होने तक आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। देश व प्रदेश भर में सभी किसान संगठन अब एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान सभा के राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि सरकार फसल की बिक्री पर झूठ बोल रही है। आज तक किसानों की फसलों का भुगतान नहीं हुआ। रोहतक व जींद जिले में कपास की बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश नहीं हुए है। किसानों की समस्याओं कोहल करने की बजाये सरकार किसानों को प्रताडि़त करने के कानून बना रही है। किसान सभा हरियाणा ने पराली के नाम पर बनाये गए कानून को बेतुका व अस्वीकार्य बताया है। किसान सभा बिल्कुल भी पराली जलाने के हक में नही है परंतु सरकार इसके पुख्ता प्रबंध करने की बजाये किसानों का उत्पीडऩ करना चाहती है। किसान सभा ने प्रदूषण फैलाने वाले अन्य कारणों व पटाखों पर रोक लगाने की मांग की है जो कि प्रदूषण का मुख्य कारण है।
किसान सभा कृषि कानूनों के खिलाफ व किसानों पर बनाये गए झूठे मुकदमें वापिस लेने की मांग को लेकर सभी जिलों में किसानों को जागरूक करते हुए 1 से 9 नवम्बर तक गांवों में जत्थे निकालेगी व 5 नवम्बर को प्रदेश भर में रास्ते बंद किए जाएंगे। हरियाणा के भी 34 किसान संगठन एकजुट होकर 9 नवम्बर को कानूनों के हिमायती मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती देने के लिए करनाल में प्रदर्शन करेंगें। आने वाली 26-27 नवम्बर को दिल्ली चलो के आह्वान पर प्रदेश भर से हजारों किसान दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में शमशेर नम्बरदार, धर्मबीर कंवारी, बलबीर ठाकान, मास्टर शेरसिंह, प्रीतसिंह, सूबे सिंह, सुरजीत, बलवान सिंह शामिल रहे।

Related posts

आदमपुर की अनाज मंडी में सम्भलकर आना, मच्छर—मक्खियों का फैला सम्राज्य, वातावरण में बदबू का कब्जा

Jeewan Aadhar Editor Desk

डा.इशु बिश्नोई ने विशेष तकनीक से मरीज को बेहोश किए बिना किया ऑप्रैशन

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर के दो शिक्षक भाटिया व कुंडू सेवानिवृत

Jeewan Aadhar Editor Desk