हिसार

डिफेंस कालोनी महिला मंडल ने मनाया अहोई अष्टमी का व्रत

हिसार,
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिफेंस कालोनी महिला मंडल की सदस्यों ने डिफेंस कालोनी में स्थित मंदिर वाले पार्क में अहोई अष्टमी के व्रत का पूजन किया। पंडिताइन विद्या देवी ने विधिवत रूप से मंडल की सदस्यों को पूजन करवाया व इस व्रत की महत्ता से अवगत करवाते हुए बताया कि अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। जिन लोगों को संतान नहीं हो पा रही हो उनके लिए ये व्रत विशेष है तथा जिनकी संतान दीर्घायु न होती हो उनके लिए भी ये व्रत शुभकारी होता है।
महिला मंडल की सदस्या व वरिष्ठ उपप्रधान गौ सेवार्थ आश्रम हिंदवान सोनिका पूनिया ने बताया कि इस दिन महिलाएं अपनी संतान की सुरक्षा के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन में एक बार तारों की रोशनी में भोजन ग्रहण करती हैं। सोनिका पूनिया ने कहा कि हमारे त्यौहार व रीति-रिवाजों का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि ये हमें एक-दूसरे से जोड़े भी रहते हैं। अपनी संतान के लिए व्रत रखना न केवल माता को अच्छा लगता है बल्कि उनकी संतान की दीर्घायु की शुभ भावना भी इससे जुड़ी है। इसलिए सभी महिलाएं बड़े चाव और मन से इस व्रत को करती हैं और अपनी संतान की दीर्घायु व स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस मौके पर सोनिका पूनिया के बलावा सुमन सिंह, सीमा ढांडा, नेहा काजला, शोभा पूनिया, सुदेश, इन्दू काजला, मोनिका बैंदा, मीनू मुंदलिया, इन्दू गहलावत व कालोनी की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Related posts

बसों की कमी के चलते हो रही दुर्घटनाओं के लिए सरकार जिम्मेवार : किरमारा

मदर्स प्राइड स्कूल में केक काटकर मनाया क्रिसमस दिवस

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन