दुनिया देश

यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स हुए डाउन

नई दिल्ली,
सोमवार शाम अचानक यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद ट्विटर पर गूगल डाउन ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने गूगल के ऐप्स डाउन होने की शिकायत ट्वीट की है।

आपको बता दें कि भारत में सिर्फ यू-ट्यूब और जी-मेल ही नहीं बल्कि गूगल ड्राइव, हैंगआउट, गूगल मीट जैसे कई जरूरी ऐप्स की सेवा बाधित रहे। लोग लगातार गूगल डाउन हैशटैग के साथ ये जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसी वजह से गूगल डाउन और यूट्यूब डाउन हैशटैग ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

गूगल की इन सेवाओं के बाधित होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान गूगल सर्च इंजन (google.com) लगातार काम कर रहा था। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद सर्वर डाउन होने से गूगल के ऐप्स में यह दिक्कत आई है।

Related posts

हरियाणा सहित 24 राज्यों में नहीं अच्छे हालात, देश में 2 लाख लोग मर जाते है प्यास से: नीति आयोग

कश्मीर के हालात से परेशान हैं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

अपनी चिता सजाई और फिर खुद जलती चिता में बैठ गई

Jeewan Aadhar Editor Desk