देश

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

हैदराबाद,
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। ये हादसा तब हुआ जब राज्यपाल हैदराबाद से एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए नलगोंडा जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार सड़क से फिसलकर नीचे आ गई और एक पेड़ में टकरा गई। हादसे में कार को तो काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

ये हादसा तेलंगाना में चौटुप्पल नाम के स्थान के पास हुआ। जब राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय की कार सड़क से नीचे फिसल गई। रिपोर्ट के मुताबिक कार की स्टीयरिंग अचानक बाएं घूम जाने की वजह से ये हादसा हुआ।

बता दें कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इन दिनों अपने गृह राज्य के दौरे पर हैं। स्टीयरिंग अचानक बाएं घूम जाने की वजह से कार का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से फिसल गई। हादसे में कार काफी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन राज्यपाल सुरक्षित रहे।

ये दुर्घटना नेशनल हाईवे 65 पर हुई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नलगोंडा जा रहे थे। हादसे के बाद राज्यपाल दूसरी कार से नलगोंडा के लिए रवाना हुए।

Related posts

बजट : बजट मेंं किसान, गौपालकों, महिलाओं सहित सभी वर्गों का रखा ध्यान—जानें विस्तृत जानकारी

भारत है कला प्रेमी देश – विक्रम मोहन

मोदी सरकार बुजुर्गों को देगी 10 हजार रुपए पेंशन, 10 साल तक मिलेगा लाभ