हिसार

वर्थपरपज फाऊंडेशन ने स्लम बस्तियों में खाद्य सामग्री बांटी

हिसार,
सामाजिक संस्था वर्थपरपज फाऊंडेशन द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में आज सेटर 33 व सेक्टर 14 में बसी स्लम बस्ती में रहने वाले बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री में पैटिज, व पूरी-सब्जी आदि शामिल रहे। इन बच्चों को सेवादारों ने मास्क भी दिये। सेवा कार्य के इस अवसर पर वर्थपरपज फाऊंडेशन के डायरेक्टर त्रिभुवन लीखा, देवेन्द्र अनेजा, जिला अध्यक्ष सुमित जुनेजा, अमित जैन, दिनेश नागपाल, विजेन्द्र चिल्लर, सार्थक जुनेजा आदि उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर त्रिभुवन लीखा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इस कोरोना महामारी में निर्धन व जरुरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र, जरुरतमंद लोगों को राशन सामग्री देने के अलावा मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है।

Related posts

आदमपुर : रात साढ़े 12 बजे नाबालिग हुई गायब

मेयर व निगम आयुक्त ने हरी झंडी दिखा महाअभियान का किया आगाज

Jeewan Aadhar Editor Desk

मुनीम एसोसिएशन : भाजपा नेता करे तो सब ठीक..दूसरा करे तो पाप

Jeewan Aadhar Editor Desk