हिसार

किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी

किसान 27 को दिल्ली-जयपुर हाईवे के लिये कूच करेंगे

हिसार,
अखिल भारतीय किसान, मजदूर समन्वय संघर्ष समिति के तत्वाधान में रविवार को लघु सचिवालय के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने की व संचालन मा. सतबीर गढ़वाल ने किया। सभा में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 38 किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि कडक़ती ठंड में दिल्ली में आंदोलन कर रहे लाखों किसानों की केंद्र सरकार कोई सुध नहीं ले रही। खुले आसमान के नीचे पिछले 25 दिनों से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चला रहे हैं। आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए 38 किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि इनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने हकों की लड़ाई के लिए डटे रहेंगे।
किसान सभा के प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा ने बताया कि सभा में फैसला लिया कि हिसार जिले के प्रत्येक गांव में संयुक्त कमेटियां बनाते हुए 27 दिसम्बर को सैंकड़ों ट्रेक्टर ट्रालियां लघु सचिवालय में एकत्र होकर दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सांझापुर बॉर्डर के लिये हजारों किसान कूच करेंगे। शोक सभा को सतबीर एसडीओ, राजकुमार ठोलेदार, दिलबाग हुड्डा, सूबेसिंह बूरा, महिला समिति की प्रधान शकुंतला जाखड़, सतबीर चेयरमैन, आर.सी.जगगा, सुभाष कौशिक, सतबीर धायल, रामानंद यादव, विजय जागलान, रमेश बैनीवाल, मा. फूलकुमार पेटवाड़, राजीव पातड़, का. सुरेश कुमार, रोहतास राजली, मुकेश नारनौद, राजेश सरसौद, कृष्ण कुमार गावड़ आदि ने संबोधित किया।

Related posts

पुलिस कर्मियों पर एक छात्र से मारपीट करने और झूठा केस दर्ज करने का लगा आरोप

सेक्टर 9 -11 में सजी जनता मार्केट, शहरवासियों को मिलेगा लाभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, जानें कैसे करें बचाव

Jeewan Aadhar Editor Desk