देश हरियाणा

लव मैरिज का दुखद अंत, पति की हत्या कर पत्नी ने की सुसाइड की कोशिश

नई दिल्ली,
यमुनानगर निवासी बीमा कर्मचारी (37 वर्षीय) की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात राजधानी दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में अंजाम दी गई। हत्या के आरोप पत्नी पर ही लगे हैं, जिसने खुद को भी मारने की कोशिश की। महिला ने हत्या करने की बात फेसबुक पर पोस्ट भी की। मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग ने मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली रेणुका(36 वर्षीय) से लव मैरिज की थी। दोनों दिल्ली में एक बीमा कंपनी में नौकरी करते थे। यहीं दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने लव मैरिज कर ली। दोनों छत्तरपुर एक्सटेंशन में किराये के मकान में रह रहे थे। रविवार को छुट्टी होने के चलते दोनों घर पर ही थे। इस दौना दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

झगड़ा होने के बाद चिराग अपने कमरे में जाकर सो गया। सो रहे चिराग पर पत्नी रेणुका ने चाकू से कई वार किए। बुरी तरह घायल चिराग बेहोश हो गया। फिर रेणुका ने एक सुसाइड नोट लिखने की कोशिश की और खुद को भी चाकू मार लिए। वारदात अंजाम देने की बात रेणुका ने फेसबुक पर पोस्ट की। पोस्ट देखने के बाद चिराग के परिजनों ने फोन किया, लेकिन किसी ने फोन उठाया नहीं।

परिजनों ने मकान मालिक को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और चिराग व रेणुका को लहूलुहान हालत में पाया। पुलिस तुरंत पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेणुका की हालत गंभीर बनी हुई है।

DCP साउथ दिल्ली के अतुल ठाकुर ने बताया कि चिराग मैक्स इंश्योरेंस में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी वहीं ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में थी। मार्च 2013 से वे दोनों बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रह रहे थे। उनका बच्चा नहीं है।

Related posts

मोबाइल गैलरी से गौशाला का दानपात्र चोरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेशभर में आढ़ती है हड़ताल पर. अनाजमंडी में गेहूं खरीद होगी प्रभावित

महात्मा गांधी हत्याकांड की नहीं होगी दोबारा जांच