यमुनानगर

5 दिन से बाप के शव के साथ रह रहा था बेटा, बेटे की हालत देखकर पुलिस वाले हुए भावुक

यमुनानगर,
भारतीय सेना से कैप्‍टन रैंक से रिटायर्ड 80 साल के वृद्ध का सड़ा गला शव घर से बरामद हुआ। हृदय विदाकर बात ये है कि बुजुर्ग की मौत 5 दिन पहले हो चुकी थी और उनके विक्षिप्त बेटे को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला। वह शव के साथ ही रह रहा था।

बदबू आने पर पड़ोसी को कुछ शक हुआ तो उसने पुलिस बुलाई। दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर गई तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मृतक का विक्षिप्त बेटा बोला कि पापा अभी खाना खाने के लिए उठेंगे। बेटे की बात सुनकर एक बार तो पुलिस वाले भी भावुक हो गए। पुलिस टीम ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की। मृतक की पहचान राम सिंह के रूप में हुई। परिवार में उनका केवल एक ही बेटा प्रवीण कुमार है, जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है। यही वजह रही कि उसे पिता की मौत तक के बारे में कुछ पता भी नहीं चला।

Related posts

22 दिसंबर से 25 दिसंबर के दौरान पटनासाहिब के लिए चलेगी स्पेशल रेलगाड़ी—मनोहर लाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का ब्लैक फंगस से निधन

सैनिटाइजर बना डाक्टर की मौत का कारण—जानें विस्तृत जानकारी