हिसार

अखिल भारतीय राज साहित्य मंच’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

हिसार के सत्यपाल अग्रवाल को राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक व राज बाला राज को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया

हिसार,
देश के उभरते कवियों व साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यरत संस्था अखिल भारतीय राज साहित्य मंच की एक ऑनलाइन वर्चुअल वार्ता का आयोजन नौगांव मध्यप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार शैलेन्द्र खरे सोम के नेतृत्व में किया गया। इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार विनय साग़र जायसवाल व मध्यप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा गाडरवारा ने संयुक्त रूप से की। वार्ता में भारतीय साहित्‍य के क्षेत्र में सृजनात्‍मक कार्यों को प्रोत्‍साहित करने के लिए मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों में मार्गदर्शन हेतु समाज व साहित्य से जुड़े विशिष्ट लोगों की आवश्यकता समझते हुए एक शिष्टमंडल का गठन किया गया जिसमें बरेली उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार विनय साग़र जायसवाल को राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, हिसार हरियाणा के लाइफ एवं वास्तु काउंसलर और स्वैच्छिक सामाजिक संस्था सजग के प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल “पाल जी” को राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक, भिवानी हरियाणा के विकास यशकीर्ति को राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार व मध्यप्रदेश के डॉ सुशील शर्मा गाडरवारा को राष्ट्रीय सलाहकार देवदत्त देव नारनौंद हिसार को राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं उदयपुर राजस्थान के पीएल बामनिया को राष्ट्रीय निदेशक बनाया गया।
वार्ता में सम्पूर्ण देश में सूचारु रुप से कार्य करने के लिए सर्वसम्मति से मंच की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ‘राज साहित्य’ मंच की संस्थापिका राजपुरा बरोदा हरियाणा हरियाणा से कवियत्री राजबाला ‘राज’ को राष्ट्रीय अध्यक्षा चुना गया और शैलेन्द्र खरे सोम नौगांव मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय महासचिव, राम नरेश गुप्ता ‘सावन’ ग्वालियर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय संयोजक एवं सचिव,जितेन्द्र चौहान दिव्य मुम्बई महाराष्ट्र को राष्ट्रीय सह संयोजक, धन्यकुमार जिनपाल बिराजदार महाराष्ट्र को राष्ट्रीय प्रचार सचिव, मुकेश गोयल ‘किलोईया दिल्ली को राष्ट्रीय संगठन सचिव, सुरेन्द्रसागर हांसी हरियाणा को राष्ट्रीय प्रबंध सचिव, बाबा बैद्यनाथ झा पुर्णिया बिहार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सवीना वर्मा ‘सवी’ अंबाला हरियाणा व डॉ. ममता सिंह मुरादाबाद उत्तरप्रदेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अमिता गुप्ता ग्वालियर मध्यप्रदेश व माया बधेका उज्जैन मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सह उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह वर्मा ‘वागीश’ सिरसा हरियाणा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, चितौड़गढ़ से योगेश त्रिपाठी को कार्यक्रम संचालक व बांसवाड़ा राजस्थान की कामिनी व्यास रावल को कार्यक्रम संचालिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related posts

14 मई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

किसान आबियाना शुल्क 31 तक करवाएं जमा

सचिन यादव बने जंभशक्ति एनजीओ की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार इकाई के प्रभारी

Jeewan Aadhar Editor Desk