हिसार

अग्रोहा में मर्डर : 4 महीने की गर्भवती महिला को तेजधार हथियार से काटा

अग्रोहा,
अग्रोहा में व्यक्ति ने पत्नी की प्रेम प्रसंग के चलते तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। उसने महिला के चेहरे पर कई वार किए। बताया गया है कि महिला एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी बात की रंजिश में उसका मर्डर किया गया।

घटना गांव लांधड़ी की है। राज बाला (29) की शादी रोशन लाल के साथ हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है जो अपने नाना के यहां रहता है। वह 4 माह की गर्भवती थी। राज बाला पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग के चलते फरार हो गई थी। युवक का उसके घर में आना जाना था। वह उम्र में उससे छोटा था। कई महीनों से वह उसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

बुधवार को वह टीकाकरण करवाने के लिए गांव की PHC में आई थी। रोशन लाल को इस बात का पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। राज बाला जब टीका लगवाकर बाहर आई तो रोशन ने राज बाला को तेजधार हथियारों से काटा डाला। उसके बाद वहां से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

महिला जब युवक के साथ फरार हो गई थी तो उसके बाद वह अपने पति के घर के सामने ही रहने लग गई थी। गांव में इस मामले को पहले पंचायत भी हुई थी। जिसमें यह कहा गया कि दोनों रोशन लाल के घर के सामने की जगह कहीं ओर रहे, लेकिन वे वहीं पर रहने लगे। इसी बात से रोशन लाल रंजिश रखे हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।

Related posts

जिस प्रदेश में महिला आईएएस ही सुरक्षित नहीं वहां कोई कैसे बेटी को बचाए और कैसे पढ़ाए: मान सिंह चौहान

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रधानमंत्री की घोषणा किसान आंदोलन व एकता की जीत : राजपाल नैन

Jeewan Aadhar Editor Desk

दुख की घड़ी में सीएम राहत कोष में सहयोग दें : सज्जन कुमार वकील

Jeewan Aadhar Editor Desk