हिसार

आदमपुर : घर से स्कूल गया छात्र लापता

आदमपुर,
आदमपुर के निकटवर्ती गांव सीसवाल से स्कूल गया छात्र लापता हो गया। छात्र की उम्र 14 साल की है। आदमपुर पुलिस ने लापता छात्र के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सीसवाल निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र देवीलाल 5 अगस्त को स्कूल गया था। सुबह करीब 9 बजे वह अचान​क लापता हो गया। इसके बाद से उसे आसपास काफी ढूंढ़ा लेकिन आज तक उसका कुछ पता नहीं चला। प्रेम कुमार ने बताया कि देवीलाल ने स्कूल ड्रेस पहन रखी है और उसके पास स्कूल का बैग भी है।

आदमपुर पुलिस ने प्रेम कुमार की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर देवीलाल की तलाश आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

आदमपुर से अग्रोहा तक रविवार को निकलेगी पैदल ध्वज यात्रा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बिजनेस पॉल्युशन को लेकर कॉमर्स के विद्यार्थियों ने किया समाज को सचेत

Jeewan Aadhar Editor Desk

1857 की क्रांति में लाला हुकम चंद्र जैन ने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजाया था : बजरंग गर्ग