हिसार

आदमपुर में दम्पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

आदमपुर,
आदमपुर में एक दंपती ने सोमवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के परिजनों ने उनको बेदखल कर दिया था। लड़की के परिजनों ने अब शव लेने से भी इनकार कर दिया है। लड़के के परिजन काफी मान मनौवल के बाद शव लेने को तैयार हुए।

जानकारी के अनुसार ढ़ाणी खास महाजन निवासी रामचंद्र बिश्नोई ने गांव चिड़ौद की संतोष के साथ करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। फिलहाल दोनों मंडी आदमपुर में किराए के मकान में रहते थे। रामचंद्र और संतोष दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। शवों को मृतक रामचंद्र के परिजनों के हवाले किया जाएगा।

रामचंद्र अपनी पत्नी संतोष के साथ आदमपुर ऑटो मार्केट में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह किसी दुकान पर काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया। जब रामचंद्र उठा तो उसने पत्नी को फंदे से लटके देखा। आनन-फानन में रामचंद्र ने फंदा काटा और पत्नी संतोष को नीचे उतारा। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने अपने घर वालों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन घर वालों ने संपर्क नहीं हुआ।

इसके बाद रामचंद्र ने भी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोस के दुकानदार जब अपने दुकान की चाबी लेने के लिए रामचंद्र के कमरे में गया तो खिड़की में से उसने देखा कि रामचंद्र फंदे से लटका हुआ है। उसकी पत्नी संतोष नीचे फर्श पर गिरी पड़ी है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

नहर में महिला का शव, पहचान के लिए रखा शवगृह में

सामाजिक संस्था लोक निर्माण ने सोशल अचिवमेंट अवार्ड-2018 का किया आयोजन, 100 से अधिक संस्थाएं हुई सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसानों के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहा रहे इनेलो व कांग्रेस के नेता : गोदारा