हिसार

आदमपुर : घर में घुसकर दम्पति पर जानलेवा हमला, 6 लोग नामजद


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
निकटवर्ती गांव कोहली में घर में घुसकर दम्पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 6 लोगों को नामजद करते हुए 2/3 अन्य के खिलाफ आदमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामला 3 अगस्त का है। लेकिन उस समय पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं थे।

पुलिस को दी शिकायत में कोहली निवासी दलीप कुमार ने बताया कि 3 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर उसकी ढ़ाणी में जगदीश, अजय, पंकज, विद्या, दर्शना, धोली, कीर्तिका व 2/3 अन्य कार व ट्रैक्टर में सवार हो आए। ये लोग जब आए उस समय मैं और मेरी पत्नी गीना देवी आराम कर रहे थे।

इन लोगों ने आते ही हम पर डंडों, राड़, पाइप व गंडासी से हमला कर दिया। हम अचानक हुए हमले के कारण सम्भल नहीं पाए। आरो​पियों ने मेरे दोनों पैर व हाथों में चोट मारी जबकि मेरी पत्नी के घुटनों, पेट व कमर में चोट मारी। इतना ही नहीं जगदीश ने ट्रेक्टर से उसके आधा एकड़ जमीन में लगी सब्जी की फसल भी नष्ट कर दी। बाद में शोर मचाने पर ले लोग कार व ट्रेक्टर में सवार होकर भाग गए जाते समय इन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।

बाद में मौके पर पहुंचे पीड़ित के बेटे राजेंद्र ने दोनों को आदमपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। घायलों की हालत में सुधार होने के बाद आदमपुर पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

संत निरंकारी चैरिटेबल फाऊंडेशन ने पौधारोपण अभियान चलाकर मनाया बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन

Jeewan Aadhar Editor Desk

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने कोविड के कठिन समय में 1 लाख वनवासी परिवारों को राशन उपलब्ध कराया : सौमया जूलू

Jeewan Aadhar Editor Desk

लगातार जन विरोधी फैसले ले रही केंद्र सरकार : सकसं

Jeewan Aadhar Editor Desk