हिसार

आदमपुर : विधवा महिला को भी नहीं बख्शा चोरों ने

आदमपुर,
आदमपुर की इंदिरा कॉलोनी में चोरों ने गरीब विधवा महिला की पाई—पाई करके जोड़ी रकम व सोने—चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने मजदूरी करके अपने बच्चों के भविष्य के लिए पैसे जोड़े थे। चोरी के बाद महिला का रो—रोकर बुरा हाल है।

सुनीता ने बताया कि उसके पति राजकुमार की काफी समय पहले मौत हो गई। इसके बाद वह अपने बच्चों व परिवार के पालन—पोषण के लिए मजदूरी का कार्य करती है। इस समय वह खेतों में नराम चुगाई का काम करने जाती है। 16 अक्टूबर की रात उसके घर में अज्ञात चोर घुस गए। उस समय वह राजस्थान में नरमा चुगाई के लिए गई हुई थी।

चोर ने पहले तो उसके घर का ताला तोड़ा। फिर कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें से 2 जोड़ी सोने की बाली, 3 जोड़ी पाजेब, 5/7 अन्य चांदी के जेवर व 15 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गया। सुनीता ने बताया कि उसने मेहनत मजदूरी करके पैसे जोड़े थे ताकि बच्चों को अच्छे से पढ़ा—लिखा सकूं। लेकिन अब सब कुछ चोरी हो गया।

आदमपुर पुलिस ने सुनीता की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल का भी लें प्रण : प्रोफेसर बी.आर. कम्बोज

पानीपत सम्मेलन में शामिल होकर भाजपा को मजबूत करें महिलाएं : गायत्री

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंडल आयुक्त ने किया स्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण