हिसार

बालसमंद में विशाल फ्री ओपीडी कैंप का आयोजन

हिसार,
ऋषि नगर स्थित विनायक मनोरोग व नशामुक्ति केन्द्र द्वारा गांव बालसमंद के जनता होस्पीटल में विशाल फ्री ओपीडी कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब 60 मरीजों की निशुल्क जांच की गई तथा यथासंभव दवाईयां भी फ्री वितरित की गई।
प्रबंधक राजेश काबरेल ने बताया कि दिमाग, मिर्गी, नशा एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मेहताब सैयद ने इस कैंप में अपनी सेवाएं दी। कैंप में दिमाग से संंबंधित, मनोरोग तथा सैक्स संबंधित बीमारियों की जांच की गई। राजेश काबरेल ने बताया कि कैंप में गांव बालसमंद वासियों ने भरपूर सहयोग दिया तथा आसपास के गांवों के रोगी इस कैंप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के कैंपों का आयोजन किया जाएगा ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को लाभ मिल सके।

Related posts

कृषि पैदावार बढ़ाने के लिए गुणवत्ताशील बीज जरूरी : प्रो. बीआर कम्बोज

सरकार की कर्मचारी व आम जनता विरोधी नीतियों की खिलाफत बहुत जरूरी : दीपक लोट

मोहब्बतपुर गांव में नशे के विरुद्ध बजाया बिगुल

Jeewan Aadhar Editor Desk