हिसार

2 व्यक्ति.. बिमारी से हुए परेशान..और जोहड़ में कूदकर दे दी जान

उकलाना,
गांव प्रभुवाला में रविवार सुबह जोहड़ में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति का शव सुबह ही निकाल लिया गया और उसके परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन दूसरे व्यक्ति का शव देर शाम को बरामद हुआ।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जोहड़ के पास पशुओं को पानी पिलाने के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने देखा कि जोहड़ में दो व्यक्ति कूद गए हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने लापता लोगों को ढूंढने की काफी कोशिश की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। मगर दूसरे व्यक्ति का शव बरामद करने के लिए पुलिस और गोताखोरों को करीब 5-6 घंटे का इंतजार करना पड़ा। आखिरकार देर शाम दूसरे व्यक्ति का शव भी मिल गया।

गांव के सरपंच प्रतिनिधि परमिंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बबली व हनुमान के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में एक व्यक्ति बीमारी से परेशान था और दूसरे व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

Related posts

ज्ञान को अपडेट रखें व ईमानदारी से कर्तव्य निभाएं प्रतिभागी : केपी

Jeewan Aadhar Editor Desk

बेसहारा पशुओं को चारा उपलब्ध करवा रही हरियाणा नागरिक कल्याण परिषद

इंसान बंद घरों में, पशु पक्षी स्वतंत्र नजर आते हैं