हिसार

आदमपुर : खेत में युवकों ने किसान को लगा दी चपत

आदमपुर,
आदमपुर में कड़ती ठंड़ व कोहरे के बीच चोरों ने एक किसान को अपना शिकार बना लिया। गांव चूली कलां निवासी राजबीर सिंह तरड़ के खेत में बाइक पर दो युवकों ने चोरी को अंजाम दिया। आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में राजबीर सिंह तरड़ ने बताया कि 8 जनवरी की रात उसके खेत में एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए थे। लेकिन उन्हें राहगिर सोचकर उनको नहीं रोका। अगले दिन सुबह जब वे खेत में गए तो पता चला कि खेत में लगे ट्युबवैल से पंखा, बैंड, पट्टा और हांडी गायब है।

मामले की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Related posts

एकादशी पर श्याम मंदिर मे संकीर्तन संध्या का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

बरवाला में अनाज मंडी रोड पर बनेगा सर छोटूराम किसान द्वार : चेयरमैन धीरू

अग्रोहा धाम में 3.5 करोड़ रुपए की लागत से धर्मशाला बनाई जाएगी : बजरंग गर्ग